28 Mar 2024, 16:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'पिंक': फिल्‍म आपको अंदर तक झंझोड़ देगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2016 11:47AM | Updated Date: Sep 16 2016 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रमुख कलाकार- अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अंगद बेदी।
निर्देशक- अनिरूद्ध रॉय चौधरी 
संगीत निर्देशक- शांतनु मोइत्रा, अनुपम रॉय 
स्टार- 4 स्टार
 
कहानी:
‘पिंक’ तीन लड़कियों के साथ उन चार लड़कों की भी कहानी है, जो फिल्म की केंद्रीय घटना में शामिल हैं। हालांकि उनके चरित्र के विस्तार में लेखक नहीं जाते, मगर उनके बहाने पुरुष प्रधान समाज की सामंती सोच सामने आती है। दिल्ली में किराए पर रहने वाली तीन वर्किंग लड़कियों मीनल अरोड़ा(तापसी पन्नू), फलक अली (कीर्ति कुल्हाड़ी) एंड्रिया तेरियांग (एंड्रिया तेरियांग) की है।
 
एक रात एक रॉक कॉन्सर्ट के बाद पार्टी के दौरान जब उनकी मुलाकात राजवीर (अंगद बेदी) और उसके दोस्तों से होती है तो रातो रात कुछ ऐसा घटित हो जाता है जिसकी वजह से मीनल, फलक और एंड्रिया डर सी जाती हैं, और भागकर अपने किराए के मकान पर पहुचती हैं, वहीं से बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स शुरू हो जाते हैं, कहानी और दिलचस्प तब बनती है जब इसमें वकील दीपक सहगल (अमिताभ बच्चन) की एंट्री होती है।
 
तीनों लड़कियों को कोर्ट जाना पड़ता है और उनके वकील के रूप में दीपक उनका केस लड़ते हैं। कोर्ट रूम में वाद विवाद के बीच कई सारे खुलासे होते हैं और अंततः क्या होता है, इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »