24 Apr 2024, 09:35:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'ए फ्लाइंग जट्ट': जैकलीन और टाइगर की शानदार केमिस्ट्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2016 11:02AM | Updated Date: Aug 26 2016 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फ्लाइंग जट्ट आज पर्दे पर आ गई है। डायरेक्टर से कोरियोग्राफर बने रेमो डिसूजा ने एक अच्छी कहानी को चुना है। फिल्म की डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी अच्छी है। लेकिन स्क्रीन प्ले बेहतर किया जा सकता था।
 
फ्लाइंग जट्ट’ अमन नामक युवक की कहानी है। वह नशे की आदी मां के साथ रहता है। स्कूल में मार्शल आर्ट्स सिखाता है। उसके घर के पास एक पुरान पेड़ है, जिस पर सिख धर्म का प्रतीक खंडा चिह्न है। उस पवित्र पेड़ से मांगी गई मिन्नतें पूरी हो जाती हैं। उसी शहर में एक व्यापारी भी है, जो अपने लाभ के लिए उस पेड़ को कटवा देना चाहता है। यहां से फिल्म में संघर्ष आरंभ होता है। हम देखते हैं कि अमन की पीठ पर वह खंडा चिह्न उभर आता है और वह असीम शक्तियों का मालिक हो जाता है।
 
मां उकसाती है कि अब उसे दुनिया को बचाने का काम करना चाहिए। सभी की मदद करनी चाहिए। स्थितियां ऐसी बनती हैं कि अमन और शहर का व्यापारी आमने-सामने आ जाते हैं। अमन को मारने के लिए व्यापारी राका नामक दैत्याकार व्यक्ति को भेजता है। कूड़ा-कर्कट और प्रदूषण ही राका का आहार है। धीरे-धीरे फिल्म स्वच्छता अभियान से जुड़ जाती है। हमें लगता है कि स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ रही यह फिल्म प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय संदेश को मनोरंजक तरीके से पेश कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »