20 Apr 2024, 21:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

क्या कूल हैं हम 3: कॉमेडी नहीं फूहड़ता का तड़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2016 5:29PM | Updated Date: Jan 22 2016 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निर्देशक: उमेश घड़गे
कलाकार: तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, कृष्णा अभिषेक, मंदाना करीमी, गिजेल ठकराल, क्लॉडिया सिएस्ला, दर्शन जरीवाला,शक्तिकपूर, मेघना नायडू, रितेश देशमुख
 
निर्देशक उमेश घड़गे की फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' शुक्रवार को रुपहले पर्दे पर प्रदर्शित हुई। घड़गे ने इस फिल्म को 'सेक्स कॉमेडी' के रूप में पेश किया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी और मंदना करीमी हैं। इनके अलावा क्लाउडिया सिजेला, कृष्णा अभिषेक, शक्ति कपूर, दर्शन जारीवाल ने भी फिल्म में भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2012 में आई फिल्म 'क्या सूपर कूल हैं हम' और 'क्या कूल हैं हम' की तीसरी सीक्वल है। 
 
द्विअर्थी संवादों और गरमागरम दृश्यों से भरी इस फिल्म को देखने के बाद पहला खयाल तो यही आता है कि क्या ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी बॉलीवुड फिल्म की नई सेक्स सिंबल होंगी? करीमी इस फिल्म में काफी भड़कीली लगीं है। वही इस फिल्‍म की मुख्य आकर्षण हैं। तुषार कपूर और आफताब से आप क्या आशा कर सकते हैं? ये फिल्म उस सेक्स कॉमेडी विधा की है जो पिछले कुछ वर्षों में अपने यहां तेजी से जगह बना रही है। 
 
कहानी:
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी दोस्त हैं। थाईलैंड में 'पॉर्न स्टार्स' के रुप में काम करना छोड़कर आए हैं। उनके दोस्त हैं कृष्णा अभिषेक। वो सेक्स फिल्मों का प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। साथ में हैं क्लाउडिया सिजेला।
कुछ देर में एंट्री होती है मंदना करीमी की जो संस्कारी फैमिली से है। उनका दूसरा नाम करजात्या रखा है। क्यों रखा ये पता नहीं। तुषार को करजात्या से प्यार है। मगर वो चाहती हैं कि तुषार उसके पिता को प्रभावित करें। इसके बाद सारे पॉर्न स्टार जो हैं वो एक परिवार के रुप में साथ आते हैं। इसके बाद शुरू होता है ड्रामा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »