29 Mar 2024, 16:25:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

फिल्म रिव्यूः ‘शानदार’ नहीं लेकिन मनोरंजक हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2015 3:05PM | Updated Date: Oct 23 2015 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

निर्देशक- विकास बहल
कलाकार- शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, पंकज कपूर, संजय कपूर, सुषमा सेठ, सना कपूर        
  
नई दिल्ली। निर्देशक विकास बहल की नई फिल्म हालांकि अपने शीर्षक के अनुरूप ‘शानदार’ नहीं है लेकिन इसे मनोरंजक जरूर कहा जा सकता है।
   

फिल्म की कहानी एक महल में होने वाले विवाह के चारों ओर घूमती है जो व्यापार में घाटे की परेशानी से जूझ रहे ऐसे दो कारोबारी घरानों के बच्चों के बीच हो रहा है जो इस वैवाहिक संबंध के जरिए अपनी आर्थिक हालत को सुधारने की आस लगाए बैठे हैं।
   
शानदार एक ऐसी लड़की आलिया (आलिया भट्ट) की कहानी है जिसके पिता विपिन अरोड़ा (पंकज कपूर) उसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन उसकी दादी (सुषमा सेठ) और मां उसे पसंद नहीं करती हैं।
   
लड़की को नींद न आने की बीमारी है और वह जगते हुए हमेशा यही सोचती है कि उसे अपने दु:खों से छुटकारा कब मिलेगा और उसे विवाह आयोजित करने वाले जगजिंदर जोगिंदर (शाहिद कपूर) के रूप में अपने प्रश्नों का उत्तर मिल जाता है। जोगिंदर को भी नींद नहीं आने की बीमारी है।
   
फिल्म में आने वाले मोड़ उतने मजेदार नहीं हैं लेकिन अवंतिका दत्त गुप्तन की अच्छी पटकथा के कारण कुछ अच्छे दृश्य फिल्म में है। फिल्म में शाहिद, आलिया और पंकज कपूर का अभिनय काफी अच्छा है। इसके बावजूद निर्देशक की यह फिल्म इससे पहले आई उसकी फिल्म ‘क्वीन’ की उंचाई नहीं छू पाई। फिल्म भले ही उतनी शानदार नहीं है लेकिन निश्चित ही एक बार देखने लायक है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »