16 Apr 2024, 22:25:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मूवी रिव्‍यू : दमदार है अमिताभ-तापसी की फिल्म 'बदला'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 2:43PM | Updated Date: Mar 8 2019 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टार कास्ट: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, अमृता सिंह 

डायरेक्टर: सुजॉय घोष

निर्माता: रेड चिलिज और अजुरे इंटरटेनमेंट

कहानी: 
 
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला  रिलीज हो गई है। फिल्म  की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही लोगों में इसे लेकर उत्साह था। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही बहुत शानदार था।
 
फिल्म में अमिताभ बच्चन बादल गुप्ता नाम के वकील का रोल निभा रहे हैं जबकि तापसी पन्नू नैना सेठी नाम की लड़की के रोल में हैं जिसपर मर्डर का आरोप है। फिल्म  की कहानी मजबूत है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी और बोर नहीं करेगी। दर्शकों का थ्रिल और पूरी कहानी जानने के लिए उत्सुकता बनी रहेगी। फिल्म मेंअमिताभ की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है तो वहीं तापसी एक बार फिर खुद को साबित करने में सफल रहीं हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष कहानी जैसी फिल्में कर चुके हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने अपना हुनर साबित किया।
 
फिल्म में अमिताभ बच्चन वकील के रोल में हैं जबकि तापसी पन्नू उनकी क्लाइंट हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म में ऐसे वकील का रोल निभा रहे हैं जो अपने काम को लेकर बहुत पक्का है और 40 साल में एक भी केस नहीं हारे हैं। वो अपने पास आए केस की हर पहलू से खुद जांच करते हैं। इस फिल्म की कहानी स्पेनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएंपो (द इंविजिबल गेस्ट) मतलब ऐसा मेहमान जो दिखाई नहीं देता पर आधारित है। 
 
डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने फिल्म देखकर उसकी तारीफ करते हुए लिखा कि यह शानदार फिल्म है और इसका सस्पेंस शानदार है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू सच्चाई जानने के लिए आपमें उत्सुकता बनाए रखते हैं।  इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष की भी तारीफ की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »