20 Apr 2024, 02:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुख्यमंत्री फडणवीस को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 11:02AM | Updated Date: Dec 14 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि क्या उन्होंने 2014 के चुनाव शपथपत्र में अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दी थी। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सफाई दी है कि हलफनामे में आपराधिक मामलों का जिक्र किया गया था।
 
सीएम कार्यालय ने माना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट का नोटिस मिला है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि फडणवीस ने अपने खिलाफ दो आपराधिक मामलों की जानकारी हलफनामे में नहीं दी। याचिका के मुताबिक फडणवीस के खिलाफ दो केस चल रहे हैं। इनमें एक धोखाधड़ी और दूसरा आपराधिक मानहानि का है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »