17 Apr 2024, 00:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में जल्द लागू होगा मराठा आरक्षण, CM फडणवीस बोले - जश्न की करें तैयारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 11:18AM | Updated Date: Nov 16 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार अब जल्द ही मराठाओं को आरक्षण देने का ऐलान कर सकती है। एक दिसंबर को फडणवीस सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके संकेत दिए हैं। सीएम फडणवीस ने कहा है कि आंदोलन की जगह अब जश्न की तैयारी करें। बताया जा रहा है कि पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं।
 
महाराष्ट्र राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग ने मराठा समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर अपनी रिपोर्ट गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव डी के जैन को सौंप दी। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार ने यह संकेत दिए हैं। खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसके संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा है कि 1 दिसंबर को जश्न की तैयारी कीजिए। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद राज्य की फडणवीस सरकार ने ऐसे संकेत दिए हैं। 
 
एक सरकारी सूत्र के अनुसार रिपोर्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को दिए गए आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना, मराठा समुदाय की शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग के पक्ष में सुझाव दिए गए हैं। जैन ने रिपोर्ट मिलने के बाद मंत्रालय में पत्रकारों से कहा, हमें रिपोर्ट मिल गई है, जो कि मराठा समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर आधारित है। अध्ययन (रिपोर्ट के) के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »