18 Apr 2024, 18:10:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज 6 घंटे के लिए बंद मुंबई एयरपोर्ट, 300 फ्लाइट्स होंगी प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 3:19PM | Updated Date: Oct 23 2018 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट को आज 6 घंटे के लिए बंद रखा गया है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मरम्‍मत और रखरखाव के लिए बंद रखा गया है। इसके चलते एयरलाइंस कंपनियों ने कई फ्लाइट्स कैंसल और रीशेड्यूल की हैं। 6 घंटे में तकरीबन 300 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी। 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। दूसरे चरण में मरम्महत कार्य 7 फरवरी और 30 मार्च के बीच होंगे।
 
एयर इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक कि अक्टूबर के बाद फरवरी-मार्च में भी मरम्मात कार्य होगा। इस दौरान शाम पांच बजे से रात आठ बजे के बीच की फ्लाइट सबसे ज्यामदा प्रभावित होंगी। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि मुंबई रनवे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। कृपया फ्लाइट के समय में बदलाव और रद्द उड़ानों के बारे में जानकारी के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट जाएं या कॉल सेंटर को फोन करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »