25 Apr 2024, 14:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिरडी साईं दरबार में 3 दिन में आया 6 करोड़ रुपए का चढ़ावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 11:28AM | Updated Date: Oct 22 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिरडी। महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साईंबाबा मंदिर में भक्तों ने हाल ही संपन्न हुए तीन दिवसीय साईंबाबा समाधि शताब्दी उत्सव में 5.97 करोड़ रुपए का दान दिया। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रूबल अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि देश विदेश से आये भक्तों ने मंदिर परिसर में रखे दानपात्रों में 2.52 करोड़ रुपए दिए। ये उत्सव 17 से 19 अक्टूबर तक चला था। 
 
इसके अलावा शिरडी नगर में दान हेतु अलग काउंटर भी बनाए गये थे जिसमें लोगों ने 1.46 करोड़ रुपए की भेंट चढ़ाई। मंदिर प्रशासन को आॅनलाइन डोनेशन, डेबिट कार्ड, बैंक चैक और डिमांड ड्राफट के माध्यम से 1.41 करोड़ रुपए मिले हैं। भक्तों ने सोने चांदी के सामान भी दिये हैं जिनकी कीमत 28.24 लाख रुपए आंकी गयी है। विदेशी मुद्रा के रूप में 24.55 लाख रुपए भी आए हैं। इसके अलावा मंदिर प्रशासन को दर्शन शुल्क और आॅनलाइन पासों की बिक्री से 78 लाख और लडडू प्रसाद के वितरण से 28.51 लाख रुपए प्राप्त हुये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »