29 Mar 2024, 15:56:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई : झाड़ियों के बीच बैग में मिला 20 साल की मॉडल का शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 12:50PM | Updated Date: Oct 16 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के मलाड में 20 साल की मॉडल का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मॉडल की लाश के पास झाड़ियों के बीच ट्रैवल बैग में बरामद हुई है। बैग में लाश मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुजम्मिल सईद के रुप में हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि मानसी राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी और पिछले 6 महीने से अंधेरी में रह रही थी। सईद और मानसी के बीच दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मानसी दीक्षित है पेशे से मॉडल थी। मुजम्मिल ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान मानसी उसके फ्लैट में थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में मुजम्मिल ने मानसी के सिर पर स्टूल मार दिया जिससे अनजाने में मानसी की मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि उसे जैसे ही सूटकेस मिलने की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचे। बैग के अंदर एक महिला की लाश थी जिसके सिर पर चोट थी। उसके शव को कुशन और बेडशीट से कवर किया हुआ था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उन्हें एक कार दिखी जिसके अंदर बैठे एक शख्स ने सड़क किनारे सूटकेस फेंका था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे उसकी बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »