मुंबई। सोमवार सुबह एयर इंडिया के विमान से गिरकर उसकी एक क्रू मैंबर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है। हवाई अड्डे पर एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने ही वाला था कि तभी चालक दल की महिला सदस्य अचानक विमान से नीचे गिर गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में घायल क्रू मैंबर की उम्र 53 साल बताई जा रही है।
विमानन कंपनी के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का विमान एआई-864 मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक दल की महिला सदस्य विमान के टेक ऑफ से पहले दरवाजा बंद करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान विमान से नीचे गिर गईं। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।