25 Apr 2024, 02:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 6:27PM | Updated Date: Oct 10 2018 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में नागपुर-गढ़चिरौली राजमार्ग पर मंगलवार रात एक ट्रक और छोटे वाहन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात उमरेद सड़क पर हुई और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में मारे गए लोगों में चार पुरूष और एक महिला है और सभी लोग नागपुर से सिनदेवाही जा रहे थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »