29 Mar 2024, 12:21:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एटीएस की गिरफ्त में वैभव राउत समेत तीनों आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 12:01PM | Updated Date: Aug 20 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में 20 बम और 50 बमों की सामग्री के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को 28 अगस्त तक के लिए एटीएस की कस्टडी में भेज दिया गया है। इन आरोपियों का नाम शरद कालासकर, वैभव राउत और सुधानवा गोंधेकर है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में वैभव राउत और अन्य लोगों की एटीएस द्वारा गिरफ्तारी के मामले में अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा था, 'उन्होंने कहा कि हमें 7 अगस्त को जानकारी मिली कि कुछ लोग मुंबई, पुणे, नाला सोपारा और सतारा में आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं।
 
छापे के दौरान कुल 22 चीजें सीज की गईं और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हमने आरोपियों के लिए ज्यादा से ज्यादा कस्टडी की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीज की गईं 22 चीजों में 19 देसी बम थे।' वहीं डिंफेस के वकील ने मुंबई कोर्ट में कहा, 'वे कहते हैं कि एफआईआर सुबह 2.30 बजे दर्ज हुई, आरोपियों को शाम 3.30 बजे गिरफ्तार किया गया और छापा रात में करीब 8 बजे मारा गया। तो बिना एफआईआर के उन्होंने छापा कैसे मारा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »