24 Apr 2024, 22:20:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

शहीद मेजर की अंतिम यात्रा, मुंबईकरों ने सड़कों पर बिछा दिए फूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 9:55AM | Updated Date: Aug 10 2018 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर बेहद भावुक नजारा दिखा। यहां जिस मार्ग से शहीद की अंतिम यात्रा निकली वहां लोग फूल बिछाकर स्थानीय मेजर कौस्तुभ को अपनी आखिरी सलामी दी।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में 7 अगस्त को हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान चार जवान भी शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को भी मार गिराया गया था।  शहीद जवानों में मेजर कौस्तुभ भी शामिल थे।

मुंबई निवासी कौस्तुभ का इसी साल प्रमोशन हुआ था और वह कैप्टन से मेजर बने थे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई की मीरा रोड पर स्थानीय लोगों ने पीले फूल बिछा दिए गए। 29 वर्षीय मेजर कौस्तुभ प्रकाश राणे का शव गुरुवार सुबह उनके आवास पहुंचा था। शीतल नगर में उनके घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। दुख की इस घड़ी में भी मेजर कौस्तुभ के पिता प्रकाश राणे ने कहा, ह्यमेरा बेटा देश के काम आया है। वह बहादुरी दिखाकर शहीद हुआ

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »