20 Apr 2024, 16:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

अबू सलेम ने निकाह के लिए 45 दिन की पैरोल मांगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 10:30AM | Updated Date: Aug 8 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को अबू सलेम की 45 दिन की पैरोल अर्जी खारिज कर दी। वह शादी करने के लिए जेल से बाहर आना चाहता था। बताया जाता है कि सलेम ने मुंब्रा इलाके में रहने वाली बहार कौसर से 2014 में शादी की थी। वे अब इसे कानूनी रूप देना चाहते हैं। सलेम 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह यहां की आॅर्थर रोड जेल में बंद है।सलेम ने पिछले साल भी शादी करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन टाडा कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।
 
कौसर ने सलेम से शादी की इजाजत के लिए 2015 में कोर्ट में अर्जी दी थी। इसमें उसने कहा था, 2014 में सलेम से ट्रेन में निकाह करने की खबरों ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। सलेम से सामाजिक तौर पर शादी करने के सिवाय दूसरा रास्ता नहीं बचा। मुझे इसकी इजाजत नहीं दी गई तो खुदकुशी कर लूंगी।" दोनों के निकाह की बात कौसर के परिवार वाले भी स्वीकार कर चुके हैं। सलेम 50 साल का है,कौसर उससे 20 साल छोटी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »