24 Apr 2024, 15:47:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

फ्रेंडशिप डे पर नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 10:25AM | Updated Date: Aug 7 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फ्रेंडशिप डे मनाने की बात कहकर 16 वर्षीय एक लड़की के साथ गए दो युवकों ने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों में से एक की उम्र 18 और दूसरे की 22 साल है। दोनों युवक पीड़िता को पहले से जानते थे।
 
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पवार ने बताया कि दोनों ने बीती शाम लड़की से संपर्क किया और उसे फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए बाहर चलने को कहा, क्योंकि लड़की दोनों को जानती थी इसलिए वह उनके साथ चली गई। पवार ने बताया कि दोपहिया वाहन से वे लड़की को डोम्बीवली में एक मछली पालन स्थान के निकट किसी सुनसान कमरे पर ले गए और कथित रूप से उससे बलात्कार किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »