25 Apr 2024, 06:56:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई में मंगलवार को भी भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 5:10PM | Updated Date: Jul 10 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में आज चौथे दिन भी भारी बारिश हुई जिससे निचले क्षेत्रों में जल भराव हो गया है और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश की व्यावसायिक राजधानी में कल रात से हो रही भारी बारिश के कारण रेल मार्गों पर पानी भर गया है जिसके कारण कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कुछ लोकल ट्रेन 40-45 मिनट की देरी से चल रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, भारी बारिश और जलभराव के कारण मुंबई की पहचान 'डब्बावाला' ने आज के लिए अपनी सेवायें रद्द कर दी हैं।

मुंबई में सोमवार को औसत से पांच गुना ज्यादा बारिश हुई। भारी बारिश के कारण विरार और बोरीवली के बीच लोकल ट्रेन सेवा बंद करनी पड़ी।  देर रात हुई भारी बारिश के बावजूद मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सभी मार्गों पर  सामान्य रूप से चल रही हैं। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने मंगलवार को उप निदेशक को निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि ठाणे और पालघर जिले में विद्यालय बंद रहें। मुंबई में, भारी बारिश और जल भराव के कारण विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पहले ही स्कूल बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं।  

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »