24 Apr 2024, 23:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में बारिश से कई इलाकों में भरा पानी- ट्रेन और यातायात ठप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2018 11:29AM | Updated Date: Jul 9 2018 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई/ हैदराबाद। मुंबई के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश होने से यातायात ठप पड़ गया। कई जगहों पर पटरियों पर पानी भरने से ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है, वहीं कुछ इलाकों में बस सेवाएं भी रोकी गई हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
मुंबई में सुबह से जारी बारिश के चलते तिलक नगर, कुर्ला, सायन, मुलुंड, घाटकोपर, चेंबूर, किंग सर्कल, रायगढ़, पालघर में सड़कों पर पानी भर गया। तिलक नगर में लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। कुर्ला में पटरियों पर पानी भरने से ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है। 
 
तीन पुल बंद किए गए
 घाटकोपर स्टेशन स्थित एक ब्रिज पर दरारें पड़ गईं हैं, जिसके चलते इसे बंद कर दिया गया। हफ्तेभर के भीतर तीसरे पुल से आवागमन बंद किया गया है। कुर्ला, बांद्रा, किंग सर्कल, रायगढ़, पालघर, हिंदमाता में बसों के रूट भी बदल दिए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »