25 Apr 2024, 11:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में भारी बारिश से तीन की मौत, कई इलाकों में लोकल ट्रेन ठप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2018 10:59AM | Updated Date: Jul 8 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में शनिवार को हुई भारी बारिश शहरवासियों के लिए आफत लेकर आई है। मुंबई के कल्याण में भारी बारिश की वजह से एक महिला की मौत हो गई, वहीं खडावली नदी में दो लोगों के शव भी मिले हैं। वहीं कई अन्यों के घायल होने की खबर भी है। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में लोकल ट्रेन को रोक दिया गया।
 
दक्षिण मुबंई और सबअर्बन कल्याण और ठाणे में भारी बारिश हुई है, इसे देखते हुए बीएमसी कर्मचारी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में लगे हुए हैं। नवी मुंबई के कई इलाकों में भारी जाम देखने को मिला है। इसके अलावा चिंचोटी झरने में तैरने गए 40 लोगों को बचा लिया गया है, वहीं पांच अभी भी लापता हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »