25 Apr 2024, 07:41:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश में तीन लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 1:47PM | Updated Date: Jun 25 2018 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश में तीन लोगों की जान चली गयी है। राजधानी मुंबई और इससे लगे इलाकों में बर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और लोगों को जगह-जगह जल जमाव का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन शाखा के प्रमुख संतोष कदम ने आज यहां बताया कि ठाणे जिला के अंबरनाथ तालुका के वादोल गांव में एक घर पर आज तड़के नजदीक की एक दीवार  गिर गयी जिससे 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कल शाम यहां मेट्रो सिनेमा के पास एक पेड़ गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। ठाणे शहर में एक हाउंिसग कम्लेस में एक दीवार गिर जाने से दो कार और समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा यहां के वडाला क्षेत्र में आज सुबह लोएड्स एस्सेट कम्पाउंड का बड़ा हिस्सा गिर गया। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मौसम की अब तक की सबसे भारी बारिश है। कल दोपहर से बारिश तेज हो  गयी है। फिलहाल इस स्थिति के बने रहने का अनुमान है। बारिश के कारण सेंट्रल, पश्चिमी और हार्बर रूट पर लोकल ट्रेन 15-20 मिनट की देरी से चल रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »