25 Apr 2024, 07:48:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र के मुंबरा में आग लगने से दस गोदाम जल खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 2:46PM | Updated Date: Jun 21 2018 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंबरा में खरड़ी रोड़ पर गुरूवार तड़के आग लगने से कम से कम दस गोदाम जल गए। इस आग से काफी नुकसान होने की आशंका है। ठाणे नगर निगम के आरडीएमसी प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि यह हादसा रहीमिया मस्जिद के समीप बनाए गए गोदामों में आग लगने से हुआ और इनमें टायर ,कपड़े तथा अन्य सामान्य भरा हुआ था। यह सारा सामान जलकर राख हो गया है और इसके बाद आग ने आसपास के क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीन तिपहिया वाहन जल गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल तीन दमकलों को मौके पर भेजा गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »