29 Mar 2024, 19:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

भाजपा के गलत कार्यों का बर्दाश्त नहीं करूंगा: उद्धव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2018 4:09PM | Updated Date: May 26 2018 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

थाणे। शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह भाजपा के गलत कार्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। ठाकरे ने कल महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास वानागा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिन्दुत्व के लिए 25 वर्षों तक भाजपा को बर्दाश्त किया। उन्होंने कहा हमने बहुत बर्दाश्त कर लिया, अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा वाजपेयी जी के समय वाली भाजपा नहीं रह गई है। भाजपा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा हो गयी है। फड़नवीस ने कहा था कि आज की शिवसेना बाला साहेब ठाकरे वाली शिवसेना नहीं रह गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »