25 Apr 2024, 05:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहू के बनाए खाने को बाप ने बताया खराब को बेटे ने कर दी हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2018 10:32AM | Updated Date: May 23 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उल्हासनगर। यहां 50 साल के एक व्यक्ति को अपने बेटे की जान लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेटे के कत्ल की जो वजह सामने आई है उसे जानकर सभी हैरान हैं। दरअसल, इस व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या अपनी बहू के अच्छा खाना न बनाने के कारण कर डाली। बताया गया है कि 24 साल का कृष्णा अपनी 19 साल की पत्नी रेखा के साथ अपने पिता शांताराम उज्जैनकर के साथ विट्ठलवाड़ी में रहता था। पुलिस ने बताया है कि रेखा ने रविवार को शांताराम को खाना परसा। उस समय कृष्णा काम पर गया था।
 
शांताराम ने रेखा का बनाया खाना नाले में फेंक दिया। इस पर रेखा नाराज हो गई। जब कृष्णा काम से वापस लौटा तो शांताराम ने उसे पूरी बात बताई जिस पर कृष्णा ने रेखा को डांटा। खाना खाने के बाद कृष्णा टहलने गया तो रेखा और शांताराम का फिर से झगड़ा हो गया। इसी में शांताराम ने रेखा को पेट में मार दिया। यह कृष्णा ने देख लिया। जब उसने अपने पिता से उसकी पत्नी पर हाथ न उठाने के लिए कहा तो वह गुस्सा गए। उन्होंने कृष्णा पर वार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »