19 Apr 2024, 21:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पालघर लोकसभा सीट के उपचुनाव में 28 मई को मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 10:53PM | Updated Date: May 21 2018 10:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ठाणे। महाराष्ट्र में पालघर लोकसभा सीट के उपचुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने एक रैली में बहुजन विकास अघाडी (बीवीए) और शिव सेना को निशाना बनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता के बीच जो आयेगा वह पिस जायेगा। फडनवीस कल नाला सोपारा में पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र गावित के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वसई-विरार के विकास के लिए जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए। मतदान 28 मई को होगा। उन्होंने कहा कि बीवीए और शिव सेना पृथक तरह की राजनीति कर रही हैं लेकिन लोग यदि क्षेत्र का विकास चाहते हैं तो उनके पास भाजपा के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। भाजपा के दिवंगत सांसद ंिचतामन वनगा के निधन के बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

श्री फडनवीस ने कहा कि श्री वनगा ने अपनी पूरी ंिजदगी भाजपा के लिए समर्पित कर दी। वह भाजपा के विचार थे, इसलिए सिर्फ भाजपा को ही उनके फोटो का इस्तेमाल करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि श्री वनगा जीवित होते और उनके घर का सदस्य किसी और पार्टी में शामिल होता तो उसे वह माफ नहीं करते। भाजपा के उम्मीदवार को जिताना श्री वनगा को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी। भाजपा ने कांग्रेस से विद्रोह करने वाले राजेन्द्र गावित को टिकट दिया है जबकि शिव सेना ने श्री वनगा के पुत्र श्रीनिवास वनगा को टिकट दिया है। बीवीए ने बलीराम जाधव को उम्मीदवार बनाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »