20 Apr 2024, 05:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पारा चढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 7:16PM | Updated Date: May 17 2018 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा जबकि असम, मेघालय, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात , मराठवाड़ा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। इसके अलावा गंगा के पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और सामान्य रूप से सामान्य से नीचे थे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और असम के कुछ हिस्सों मे तथा मेघालय और गांगेय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके विदर्भ के चंद्रपुर में सबसे अधिक 45 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल शाम 1835-1840 के बीच एक सेंटीमीटर के ओले गिरे। पिछले 24 घंटे में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू के अलग अलग स्थानों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी और तूफान चल सकती है और साथ बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 40 -70 किलामीटर की गति से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अलग अलग स्थानों में आंधी और तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »