19 Apr 2024, 05:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र : औरंगाबाद में पानी को लेकर हिंसा - कई गाड़ि‍यां फूंकी, 2 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2018 12:02PM | Updated Date: May 12 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच पानी को लेकर जमकर बवाल हुआ। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दीपक केसरकर मुताबिक इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई है। केसकर ने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति काबू में है। केसकर ने कहा कि व्हाट्सएप के जरिए अफवाहें फैलाई जा रही है। 
 
बवालियों ने 40 दुकान में आग लगा दी और 50 गाड़ियां भी फूंक डाली। बताया जा रहा है घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बवाल अवैध रूप से लगाई गई पानी की पाइप लाइन काटने में भेदभाव के चलते यह बवाल हुआ है। घटना के बाद से औरंगाबाद में तनाव है, पुराने शहर से शुरू हुआ यह बवाल  शहर के गांधीनगर, राजाबाजार और शाहगंज इलाकों में भी फैल गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »