25 Apr 2024, 10:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में छह और नक्सलीयों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 3:43PM | Updated Date: Apr 24 2018 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जारी पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में छह और नक्सली मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार गढ़चिरौली जिले के जिमलगट्टा में राजाराम खांडला जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में छह नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। पिछले कई दिनों से गढ़चिरौली में जारी पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में अभी तक 22 नक्सली मारे गए हैं। सूत्रों ने कहा कल बोरिया के नजदीक हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के कुछ और शव बरामद किए गए हैं जिसके बाद मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को हुई मुठभेड़ मारे गए 16 नक्सलियों में से 12 के शवों की पहचान कर ली गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »