24 Apr 2024, 07:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत 15 अन्‍य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 2:26PM | Updated Date: Apr 10 2018 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। देश में एक के बाद एक भीषण सड़क हादसों का दौर जारी है। महाराष्ट्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस हादसे में मारे गए सभी मजदूर कर्नाटक के रहने वाले हैं। घायलों को खंडाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार सभी मजदूर शिरवल जा रहे थे तभी सतारा जिले में यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार हाईवे पर अलसुबह 6 बजे एक टैंपो हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में टैंपो में सवार लोगों में से 17 की मौत हो गई वहीं 15 अन्य घायल हो गए।

मारे गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं। टैंपो में सवार सभी लोग कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए काम करते थे और कर्नाटक के बीजापुर के रहने वाले थे। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खंडाला पुलिस के अनुसार दुर्घटना खंबाटकी घाट पर हुई है। प्रारंभिक रूप से ड्रायवर के टैंपो से नियत्रंण खोने की बात सामने आ रही है। तेज रफ्तार में आ रहे टैंपो पर से ड्रायवर ने संतुलन खो दिया जिसके चलते यह बैरिकेड से टकराकर पलट गया। फिलहाल जांच जारी है

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »