29 Mar 2024, 19:40:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा - बैरिकेड से टकराया ट्रक, 18 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 10:40AM | Updated Date: Apr 10 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में से एक खंडाला के पास मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है। सभी मृतक कर्नाटक के विजापुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी काम के सिलसिले में पुणे जा रहे थे। हादसे में घायल हुए अन्य 13 लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर राहत कार्य चला रही है। 
 
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक से एक ट्रक करीब 30 मजदूरों के लेकर पुणे एमआईडीसी की ओर जा रहा था। जहां उन्हें काम में लगाया जाना था। मंगलवार सुबह पुणे-सातारा हाईवे पर खंबाटकी टनल के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकरा गया। ये हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »