29 Mar 2024, 11:02:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाघ की गर्जना रोक पाना संभव नहीं : शिवसेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 10:32AM | Updated Date: Apr 10 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिव सेना ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नामक बाढ़ के सामने विपक्षी दल, सांप, नेवला, कुत्ते और बिल्ली सब बह जायेंगे लेकिन शिव सेना के बाघ पिंजड़े वाले बाघ नहीं हैं।
 
पार्टी के मुखपत्र सामना के आज के संपादकीय में लिखा गया है कि  शिवसेना के बाघ पिंजड़े वाले बाघ नहीं है और हमारे शेर गर्जना भी जानते हैं अब उन्हें पुचकारा नहीं जा सकता।
 
आगामी लोकसभा का चुनाव वर्ष 2019 में होने हैं लेकिन भाजपा के लोग वर्ष 2014 के विजय के स्वर्णकाल में रमे बैठे हुये हैं। भाजपा को दोस्तों की जरूरत नहीं है, वे मजबूत तथा स्वयंभू हैं। शिवसेना के साथ के बारे में भाजपा के अध्यक्ष ने उड़ती हुई बात कही। यह सुविचार उन्हें 2014 के लोकसभा के चुनाव के समय नहीं सूझा और विजय मिलने के बाद विनय भूल गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »