25 Apr 2024, 15:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भीख में 5 रुपए देने पर विवाद - चाकू से हमला, 2 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 12:17PM | Updated Date: Apr 3 2018 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कल्याण में एक भिखारी को भीख के रूप में कम पैसे देने के मामले में मल्टिनैशनल कंपनी में कार्यरत तीन अधिकारियों की तीन युवकों के साथ कहासुनी हो गई। यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने शुभम शेट्टी (22) और उमेश लांबा (23) को अधिकारियों पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके सहयोगी की तलाश कर रही है, जिसकी पहचान मंगेश के रूप में हुई है।बता दें कि 30 मार्च को पीड़ित निखिल शेट्टी (28), संकेत भाने (29) और स्वप्निल चोपड़े (28) खड़कपाड़ा सर्कल के पास बनी एक दुकान से आइसक्रीम खरीद रहे थे तभी अभियुक्त अपनी मर्सिडीज पास में ही खड़ी करके आइसक्रीम खरीदने लगे। 
 
कुछ देर बाद एक महिला भिखारी वहां पहुंची और भीख मांगने लगी। भाने ने महिला को 5 रुपये दिए जबकि शुभम ने भिखारी को 20 रुपये का नोट दिया। शुभम ने भाने से पूछा कि उन्होंने भिखारी को सिर्फ पांच रुपये क्यों दिए जबकि वह एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वाले नजर आ रहे हैं। इसके जवाब में निखिल ने कहा कि यह तय करने का हक उनका है कि वह भिखारी को कितना पैसा दें। यह विवाद काफी देर तक चलता रहा। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान शुभम ने चाकू से निखिल पर हमला कर दिया। निखिल ने , 'जब संकेत भाने ने इस लड़ाई को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया। 
 
निखिल ने कराई  शिकायत 
इस घटना के बाद पीड़ित खुद प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपना इलाज कराया। इस झड़प में निखिल को 16 टांके लगे हैं। उन्होंने खड़कपाड़ा पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई। निखिल का कहना है, 'हमले के वक्त मैंने सुना कि उनमें से एक दूसरे शख्स को शेट्टी नाम से बुला रहा था। मैंने उसे फेसबुक पर तलाशा और पहचानने के बाद पुलिस को सूचित किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »