23 Apr 2024, 20:45:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र में 2 दिन में 4 किसानों ने की खुदकुशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 3:50PM | Updated Date: Mar 13 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में माराठवाड़ा क्षेत्र के जालना, परभणी तथा हिंगोली जिलों में गत दो दिनों में कर्ज के बोझ से दबे चार किसानों ने खुदकुशी कर ली। पहली घटना में जालना जिले के मंथा तालुका के वादेगांव निवासी रणजीत पदघान (48) ने लगातार पैदावार नहीं होने तथा कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण गत रविवार को कथित तौर पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इसी जिले के जाफराबाद तालुका के दावरगांव देवी निवासी विकास देथे (28) ने कम पैदावार होने तथा कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

इसी तरह हिंगोली जिले के वास्मत तालुका के हयातनगर निवासी तुकाराम कदम (35) ने गत रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा परभणी जिले के पगारगावन निवासी योगेश सूर्यवंशी (24) ने कर्ज से परेशान होकर जगह खा लिया था जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने बैंक से सात लाख रुपये का कर्ज ले रखे थे जिसे वह चुकता नहीं कर पा रहा था। इस वजह से उसने जहर खाकर जान दे दी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »