19 Apr 2024, 01:11:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाशिवरात्रि पर्व पर आतंकवादी हमले की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 7:32PM | Updated Date: Feb 12 2018 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में आतंकवादी हमले की आशंका के मद्देनजर मुंबई में सभी शिव मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई के प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर, वाल्केश्वर मंदिर समेत नगर और उपनगरों के सभी शिव मंदिरों में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार कई राज्यों को सतर्क कर दिया गया है कि शिवरात्रि के दिन मंदिरों में अधिक भीड़ के कारण आतंकवादी उनको निशाना बना सकते हैं। आतंकवादी विशेष रूप से ज्योतिर्लिंग मंदिरों को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया विभाग से सतर्कता जारी  करने के बाद मुंबई और पूरे महाराष्ट्र की पुलिस नासिक के र्त्यंबकेश्वर और अन्य शिवमंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »