20 Apr 2024, 17:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई पब हादसे में 15 की मौत, 23 घायल, CM ने दिए जांच का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2017 11:28AM | Updated Date: Dec 29 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड के मोजोज पब में गुरुवार देर रात आग लगने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई जबकी 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि 30 मिनट के भीतर पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग में झुलसे लोगों का इलाज जारी है। 
 
दमकल अधिकारी के अनुसार मारे गए लोगों में 11 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं जो पब की छत पर बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। मरने वालों में 28 साल की वो लड़की भी शामिल है जिनका बर्थडे मनाया जा रहा था।
 
बताया जा रहा है कि, पब में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे। फायर एग्जिट पर सामान रखा था, लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। पुलिस ने पब के मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद पब मैनेजमेन्ट के लोग फरार हो गए। 
 
मुंबई के केईएम अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश सुपे ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि इस हादसे में मारे गए लोंगो की मौत दम घुटने के कारण हुई है। वहीं पुलिस ने बताया कि, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
 
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने जांच के आदेश दिए, बीएमसी के कमिशनर इसकी जांच करेंगे। बता दें कि, कमला मिल्स कम्पाउंड में परिष्कृत औद्योगिक परिसर, रेस्तरां, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के अलावा कई मीडिया संस्थानों के कार्यालय स्थित हैं। 
 
मृतकों के नाम-
मरने वालों में प्रमिला, तेजल गांधी, खुशबू बंसल, विश्व ललानी, पारुल लकड़वाला, धैर्य ललानी, किंजल शाहा, कविता धरानी, शफाली, यश ठाकुर, सरबजीत परेला, पराची खेतानी, मनिशा शाहा, प्रीति राजगिरा शामिल है। 

मोदी ने हादसे पर जताया दु:ख 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड के मोजोज रेस्टोरेंट में लगी आग में कई लोगों के मरने पर दु:ख व्यक्त किया है और पीड़ति परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। मोदी ने कहा मुंबई में आग की घटना से मैं व्यथित हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति पीड़ति परिवारों के साथ है। मैं प्रार्थना करता हूं कि इसमें घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हों। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »