19 Apr 2024, 05:34:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महिल ने की पति की हत्‍या, 13 साल से सेप्‍टिक टैंक में छिपा कर रखी थी पति की लाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2017 3:26PM | Updated Date: Dec 7 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तेरह साल पहले एक महिला ने पति की हत्या कर उसके शव को बाथरूम के टैंक में दफना दिया और खुद आराम की जिंदगी जीने लगी। उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं था, लेकिन गत सोमवार को सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद उसकी करतूत सबके सामने आ गई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी महिला के घर से उसके पति सहदेव भारती के अवशेष बरामद किए हैं।बोइसर पुलिस ने सोमवार को गांधीपड़ा इलाके स्थित एक घर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने चार महिलाओं को छुड़ाया और फरीदा भारती (43) को एक ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया था।
 
फरीदा न सिर्फ सेक्स रैकेट चलाती थी, बल्कि अपने पति सहित कई लोगों की हत्याएं भी की हैं।बोइसर थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरन कबाड़ी ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने पति की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मंजूरी लेकर फरीदा के घर की खोदाई की गई और सहदेव भारती के अवशेष बरामद किए। अवशेष को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। आगे की जांच जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »