28 Mar 2024, 14:57:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

तेंदुए को मारने के लिए पिस्तौल लेकर जंगल में घुसे महाराष्ट्र के मंत्री महाजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2017 6:40PM | Updated Date: Nov 28 2017 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

मुंबई। महाराष्ट्र के जल संपदा मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरीश महाजन एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।इस बार विवाद का कारण एक तेंदुआ बना है।दरसअल, महाराष्ट्र के जलगांव में एक तेंदुए के कारण लोगों में दहशत पसरा हुआ है।इस तेंदुए ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाया है इस आदमखोर तेंदुए के कारण 3 महीनों से खौफ का माहौल है।
 
जब मंत्री गिरिश महाजन को इस बात की जानकारी मिली कि तेंदुआ चालीसगांव के पास के जंगलों में देखा गया है वह फिल्मी अंदाज में रिवाल्वर लेकर तेंदुए का शिकार करने निकल पड़े। सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके हाथ में रिवाल्वर है और वे तेंदुए की तलाश कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »