20 Apr 2024, 04:11:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पीड़ित छात्रा को स्कूल से निकाला, सेना के जवान पर रेप का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2017 3:10PM | Updated Date: Nov 27 2017 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लातुर। महाराष्ट्र के लातूर जिला के देवनी तहसील में एक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की नबालिक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। यह मामला चार महीने पहले का है।  

आरोप है कि सेना के जवान ने लड़की के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद पीड़िता ने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया। जब मां पीड़िता को साथ लेकर पुलिस थाने पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। 
 
इसके बाद मामला लातूर के एसपी शिवाजी राठौड़ के पास पहुंचा। उन्होंने देवनी पुलिस को मेडिकल टेस्ट कर केस दर्ज करने का आदेश दिया। 
 
पीड़ित छात्रा का कहना है कि, मामला सामने आने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि, अगर पीड़ित छात्रा यहा पढ़ती है तो स्कूल की प्रतिष्ठा पर धब्बा लगेगा। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »