29 Mar 2024, 19:11:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

ब्लू प्रिंट नहीं ब्लू फिल्म के सहारे चुनाव लड़ रही है बीजेपीः राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2017 1:48PM | Updated Date: Nov 19 2017 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पिछले कुछ समय से मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर निशाना साधा।

ठाकरे ने सेक्स सीडी मामले में गुजरात के पटीदार नेता हार्दिक पटेल का बचाव करते हुए कहा कि चुनाव में पहले भाजपा विकास का ब्लू प्रिंट लाती थी, अब ब्लू फिल्म दिखाती है। भाजपा ने अब लोगों के निजी जीवन में ताकझांक शुरू कर दी है। 

बुलेट ट्रेन का करेंगे विरोध
ठाकरे ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप सिर्फ गुजरातियों के लिए ट्रेन चलाना चाहते हैं तो यह कतई स्वीकार नहीं है। बुलेट ट्रेन सिर्फ गुजरात के लिए है लेकिन इसके कर्ज का बोझ पूरे देश पर पड़ेगा, मनसे इसका विरोध करेगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »