29 Mar 2024, 18:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महिला कॉन्स्टेबल ने मांगी सेक्स चेंज कराने की विभाग से अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 11:27AM | Updated Date: Nov 17 2017 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन दिनों दुविधा में हैं। एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने अधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे अपना सेक्स चेंज करवाने के लिए सर्जरी की अनुमति मांगी है। 27 वर्षीय ललिता साल्वी ने अपने अधिकारियों और स्टेट डेप्युटी जनरल सतीश माथुर से सेक्स चेंज सर्जरी की अनुमति मांगी है और यह भी कहा है कि वह सर्विस में बने रहना चाहती हैं। एक ओर जहां सेक्स चेंज करवाने का फैसला व्यक्तिगत होता है वहीं महिला के पुलिस विभाग से जुड़े होने की वजह से यह फैसला विभाग के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।
 
महिला कॉन्सटेबल का कहना है कि उसे महिला के रूप में रहने में दिक्कत हो रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। हम दुविधा में हैं क्योंकि यह समझ पाना मुश्किल है कि जो ड्यूटी वह अभी कर रही हैं क्या बाद में भी उसे करने में सक्षम होंगी?' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »