20 Apr 2024, 12:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई में शुरू हुईं इलेक्ट्रॉनिक बसें, आदित्य ठाकरे ने किया उद्धाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 12:03PM | Updated Date: Nov 11 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिल्ली भले ही प्रदूषण से निपटने के लिए ऑड इवन जैसे फॉर्मूले अपना रहा हो लेकिन मुंबई ने इससे पहले ही सबक ले लिए है। शायद यही कारण है कि अब देश की आर्थिक राजधानी में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।खबरों के अनुसार शुक्रवार को मुंबई में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया और शिव सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह बसें बेस्ट की होंगी और पूरी तरह चार्ज होने पर 200 किमी का सफर तय कर सकेंगी। इनमें लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है।फिलहाल सिर्फ चार बसें सड़क पर उतरेंगी और टेस्टिंग सफल होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। हर एक बस की कीमत 1.67 करोड़ रुपए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »