24 Apr 2024, 01:06:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

नाबालिग लड़की को एक शख्स ने बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 6:34PM | Updated Date: Oct 21 2017 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के कुर्ला-नेहरूनगर इलाके में जोर-जोर से बहस करने से मना करने के बाद एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय एक लड़की की पिटाई कर उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि लड़की ने इस व्यक्ति को और उसके दोस्तों को जोर-जोर से बहस करने से रोका था। सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में एक विडियो में एक व्यक्ति लड़की पर हमला करता दिख रहा है। जो सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई थी। आरोपी की पहचान इमरान शाहिद शेख के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने उसकी जमानत मंजूर कर ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना 17 अक्तूबर को चेंबुर के श्रमजीवी नगर की एसआरए इमारत के पास शाम करीब सात बजे हुई। 

उस वक्त पीड़िता एक मित्र के साथ अपने क्लास के लिए जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि जब वह अपनी इमारत के पास पहुंची तो उसने पाया कि वहां एक ऑटो रिक्शा में बैठे कुछ युवक जोर-जोर से बहस कर रहे हैं। पीड़िता ने उन्हें शोर नहीं मचाने को कहा और अपने मित्र के साथ कुछ दूर चली गई। हालांकि डांटे जाने पर शेख ऑटो से बाहर निकला और उसे पीटने लगा। शेख, पीड़िता का परिचित है। अधिकारी ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पिटाई करने से उसे नहीं रोका। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »