20 Apr 2024, 03:54:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र: सांगली में ट्रक पलटने से 10 मजदूरों की मौत, 20 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2017 12:03PM | Updated Date: Oct 21 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मार्बल की टाइल्स से भरा एक ट्रक पलटने से आज एक बड़ा हादसा हो गया है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा सांगली में ट्रक के पलट जाने की वजह से हुआ।पुलिस ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में तासगांव शहर के समीप आज सुबह दृश्यता कम होने के चलते ट्रक एक खतरनाक मोड़ पर पलट गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।ट्रक सतारा जिले के कराड से सोलापुर जा रहा था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »