25 Apr 2024, 01:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2017 4:21PM | Updated Date: Oct 7 2017 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। महाराष्ट्र में लोनावला के निकट पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर अमृतांजन पुल पर शनिवार को मुंबई से पुणे जा रही एक बस में आग लग गई हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लोनावला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के समय बस में 30 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि चालक ने बस में धुंआ देखने के बाद तत्काल इसे रोक दिया और बस के आग पकडने से पहले सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर आधे घंटे के लिए यातायात रूका रहा और आग पर काबू पाने के बाद इसे बहाल किया जा सका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »