25 Apr 2024, 16:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला SpiceJet, सभी यात्री सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 1:51AM | Updated Date: Sep 20 2017 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया। वाराणसी से मुंबई पहुंचा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसल गया। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है। विमान में सवार सभी 183 यात्रियों को सुरक्षित निकला लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, रनवे पर कीचड़ होने की वजह से लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया फस गया। विमान को रनवे से हटाने का काम जारी है। इस हादसे की वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई है। 
 
आपको बता दें कि मुंबई में खराब मौसम के चलते शाम को एयरपोर्ट आधे घंटे के लिए विमान सेवाएं रोक दी गईं और कई फ्लाइट्स को दूसरे नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश के जारी रहने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए शहर के सभी स्कूल और कॉलेज को एहतियातन एक दिन के लिए बंद करने का ऐलान किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »