19 Apr 2024, 01:45:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ठाणे। मरीज से रेप के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक डॉक्टर को अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर एक अन्य सरॉगसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर के सहायक के तौर पर काम कर रहा था, जिसका नौपाड़ा में फर्टिलिटी सेंटर है। स्पेशलिस्ट 10 सालों से प्रैक्टिस में है। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय रेप पीड़िता धारावी में रहने वाली एक हाउसवाइफ है। वह सरॉगेट सेर्विस लेने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 'शुक्रवार शाम करीब 7:55 पर कमरे में उसकी जांच की गई।
 
डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट में जेल लगाया, उसके कपड़े उतारे और रेप किया।'पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जब आरोपी ने पीड़िता से जबरदस्‍ती की इस पर उसने शोर मचाया। जिसके बाद  डॉक्टर ने उसका मुंह दबाकर रेप किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि डॉक्टर ने उसे किसी को बताने पर अन्जाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी।  पुलिस ने डॉक्टर पर आपीसी की धाराओं 376(रेप), 420(धोखाधड़ी) और 506(धमकाने) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »