23 Apr 2024, 23:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

औवेसी के पार्षदों ने वंदे मातरम् के सम्‍मान में खड़े होने से किया इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 5:37PM | Updated Date: Aug 19 2017 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद नगर निगम की बैठक में वंदे मातरम को लेकर हंगामा हुआ। दरअसल, बैठक के दौरान वंदे मातरम के समय हैदराबाद के सांसद ओवैसी की पार्टी एमआईएम के दो पार्षद खड़े नहीं हुए थे। जिसका भाजपा और शिवसेना के नेताओं ने विरोध किया, जिसके कुछ देर बाद ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस मामले में तीन एआईएमआईएम के पार्षदों को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, जैसे-तैसे मामले को शांत कराया गया। बता दें कि इससे पहले भी एमआईएम नेता कई बार वंदेमातरम को लेकर विरोध जताते रहे हैं, जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रही है। 

पहले भी कर चुके है विरोध
बता दें कि वंदे मातरम को लेकर पिछले दिनों से काफी विवाद चल रही है। हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद महमद ने वंदे मातरम को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। महमूद ने कहा था कि वो जन गण मन गाएंगे लेकिन वंदे मातरम नहीं। वहीं, बिहार में तेजस्वी यादव पर देश के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान का आरोप लगा था। जिसको लेकर उनके खिलाफ बिहार के दरभंगा जिले में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले एआईएमआईएम के विधायक वारिस पठान ने वंदे मातरम बोलने से मना कर दिया था तो उसको लेकर भी विरोध किया गया था। इस दौरान बीजेपी के राज पुरोहित ने कहा वंदे मातरम नहीं बोल पा रहे हैं तो एमआईएम की सदस्यता रद्द कर दिया जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »