24 Apr 2024, 17:06:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

बहू की खातिर मां ने अपने बेटे का गला घोंट कर मार डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 12:16PM | Updated Date: Aug 18 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मां-बेटे का रिश्ता दुनिया में काफी मजबूत माना जाता है, लेकिन मुंबई में अपने शराबी बेटे से तंग आकर मां ने ऐसा कदम उठाया है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। मुंबई के मनखुर्ज इलाके में रहने वाला युवक हर रोज शराब पीकर आता था और वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। यही नहीं युवक शराब के साथ ड्रग्स का भी आदि हो चुका था। हर रोज की मारपीट से तंग आकर मां ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। हर रोज जब बेटा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, तो मां ने तंग आकर अपने बेटे का गला घोंट दिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।
 
पुलिस ने आरोपी अनवरी इदरीस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अनवरी मानखुर्द के अंबेडकर चाल में अपने तीन बेटों और बहुओं के साथ रहती थी।उसके बेटे नईम की दो साल पहले इलाहाबाद में रहने वाली लड़की से शादी हुई थी।शादी के बाद से ही नदीम ने नशे की हालत में पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। परेशान होकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने इलाहाबाद स्थित घर चली गई, लेकिन कुछ महीने पहले अनवरी उसे मनाकर लाई और कहा कि वह बेटे को सुधारेगी और उसकी पिटाई नहीं करने देगी।बहू वापस आ गई, लेकिन नदीम की आदत नहीं बदली। घटना की रात नाराज नदीम ने अपनी मां पर ही हमला कर दिया।अनवरी ने पहले नदीम को धक्का देकर गिराया फिर दुपट्टे से गला घोंटकर बेटे की जान ले ली। उसने परिवार के सामने कहा कि उसने बहू को बचाने के लिए बेटे की जान ले ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »