24 Apr 2024, 04:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मराठाओं के आंदोलन की वजह से ठहर गई मुंबई, जगह-जगह जाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 2:39PM | Updated Date: Aug 9 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मराठा महारैली से आज मुंबई महाजाम से जूझ रही है। आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर मराठा समाज ने बुधवार सुबह 11 बजे मुंबई में भायखला स्थित जीजामाता उद्यान से मूक रैली निकाली। सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण के लिए मराठा समाज के लोगों के मुंबई की सड़कों पर उतरने से जगह-जगह जाम की खबरें आ रही हैं। इसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं है, ना ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर है। बावजूद इसके मुंबई की रफ्तार थम सी गई है।
 
इस रैली में करीब 8 से 10 लाख लोग शामिल हैं। यह रैली आजाद मैदान तक जाएगी। इसके चलते शहर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। मंगलवार शाम से ही मुंबई में लोगों का आना शुरू हो गया था।आपको बता दें कि इस रैली में महाराष्ट्र के हर हिस्से से लोग मुंबई आ रहे हैं।खबर है कि मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और अन्य प्रदेशों में बसे मराठा समाज के लोग भी मोर्चे में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं।महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे ने कहा कि उम्मीद है कि अब मोर्चे की मांगें पूरी होंगी और भविष्य में फिर से मोर्चा निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
रैली की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से 10 हजार ट्रेंड वॉलंटियर्स को लगाया गया है। मोर्चे को कई सामाजिक संगठनों, गणेशोत्सव मंडल, दही-हंडी मंडल, मुंबई के डिब्बेवाले, शिवाजी मुस्लिम ब्रिगेड समेत दलित संगठनों ने भी समर्थन दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »