26 Apr 2024, 05:27:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

अमेरिका से लौटे बेटे ने दरवाजा खोला तो मिला मां का कंकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2017 3:55PM | Updated Date: Aug 7 2017 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक आलीशान फ़्लैट में महिला की मौत हो गई और चार महीने तक किसी को पता तक नहीं चला। यहां तक की महिला का बेटा भी नहीं जान पाया कि उसकी मां के साथ क्या हुआ? सालभर उसने यह जानने की कोशिश नहीं की कि उसकी अकेली मां कैसी है। बता दें कि बेटे ने आख़िरी बार करीब सालभर पहले मां से बात की थी।

करीब चार महीने पहले हुई मौत
पुलिस के मुताबिक आशा अपने बंद फ़्लैट में करीब चार महीने पहले ही मर गई थीं। उनके रिश्तेदारों-पड़ोसियों को इस बात का पता नहीं चल पाया। उनके मरने की बात तब सामने आई जब रविवार को बेटा वापस मुंबई लौटा। बेटे ने घर के दरवाजे पर दस्तक दी। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। काफी मशक्कत के बाद भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो नकली चाभी के जरिए दरवाजा खुलवाया गया। अंदर उसकी मां का कंकाल था।

क्या है मामला ?
मामला मुंबई के ओशिवारा इलाके का है। यहां के एक फ़्लैट में 63 साल की आशा साहनी अकेली रहती थीं। उनके पति का निधन 2013 में हो गया था। उनका बेटा ऋतुराज अमेरिका में रहता है। वह एक आईटी प्रोफेशनल है। जानकारी के मुताबिक ऋतुराज ने करीब सालभर पहले मां से आख़िरी बार बातचीत की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »