20 Apr 2024, 00:59:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

भीख मांगने वाली 14 साल की लड़की से रेप, ICU में पीड़िता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2017 12:28PM | Updated Date: Aug 7 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवी मुंबई। शहर में भीख मांग कर अपना और अपने पांच वर्षीय भाई का पेट भरने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में वाशी पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुमार लांडगे ने दिए जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम धर्मान्ना यल्लपा कुंतोजी (25) है। आरोपी युवक तुर्भे में इंदिरा नगर झोपड़पट्टी में रहता है और ड्राइवर का काम करता है।
 
झुरमुट के पीछे ले गया
वाशी में फुटपाथ पर अपने 5 वर्षीय भाई के साथ रहने वाली पीड़ित 14 वर्षीय लड़की वाशी की दुकानों के बाहर घूम-घूम कर  भीख मांगने का काम करती है। वह 3 अगस्त की रात को वाशी के बीकानेर स्वीट के सामने फुटपाथ पर अपने भाई के साथ भीख मांग रही थी। तभी आरोपी युवक वहां आया और लड़की को 500 रुपए और खाना देने का लालच दिया। इसके बाद उसे कार से वहां से कुछ दूर ले गया। बाद में कार में लड़की के भाई को छोड़कर धर्मान्ना लड़की को पास की झाड़ियों में ले गया। वहां ले जाकर उसने लड़की के साथ बलात्कार किया।
 
कार बरामद
इस घटना की जानकारी वाशी जीआरपी को दिए जाने के बाद वाशी जीआरपी ने बलात्कार का मामला दर्ज किया। वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुमार लांडगे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक नितिन गीते, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) किसन गायकवाड़, हवलदार विजय शिंदे, राजेंद्र पाटिल सहित अन्य की टीम बनाकर जांच शुरू की गई। इस के लिए बीकानेर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी धर्मान्ना को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही लड़की को जिस कार में बिठाकर लगाया था, उस कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आईसीयू में भर्ती पीड़िता 
बलात्कार के बाद जब लड़की को रक्तस्राव होने लगा, तो धर्मान्ना उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद खून से लथपथ लड़की वहां के लोगों से वाशी स्टेशन का पता पूछकर किसी तरह वाशी स्टेशन के बाहर पहुंची। शुक्रवार की सुबह वाशी स्टेशन जा रहे नागरिकों को लड़की खून से लथपथ दिखी, तो उन्हें संदेह हुआ और उसे वाशी रेलवे पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद वाशी जीआरपी ने लड़की को तुरंत वाशी मनपा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने लड़की का उपचार शुरू किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »